जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला सिपाह में रविवार की शाम करीब 4 बजे जान से मारने की नियत से लोहे के रॉड, डंडा से मारकर महिला को मर्णासन्न कर दिया।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला समेत तीन के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। रेखा यादव पत्नी चंद्रिका प्रसाद यादव उम्र लगभग 35 वर्ष रविवार की शाम अपने घर पर मौजूद थी कि उसी समय पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदारों ने लोहे के रॉड और लाठी डंडे से हमला कर दिया। हमलावरों ने महिला को सरेआम जमीन पर पटकर बुरी तरह से मारा पीटा।
हमलावरों के हमले से घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर चोट लगने के कारण भर्ती कर लिया। दूसरे दिन महिला अस्पताल से लौट कर अपने परिजनों के साथ कोतवाली गई, जहां पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर ऋषि यादव उर्फ छोटू पुत्र संतोष कुमार और उसकी पत्नी सोनी यादव पुत्र कृष्णा यादव उर्फ गोलू तीन के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पूरी घटना की जांच चौकी प्रभारी सिपाह आलोक त्रिपाठी को दे दिया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं किया है।












