जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के पसेवा गांव में गुरूवार के दिन नदी में मछली पकड़ते समय नदी के गहरे पानी में डूबने से 13 वर्षीय छात्र की मौत हो गई है। इस मामले को लेकर पुलिस ने नाबालिग छात्र की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के पसेवा गांव निवासी छात्र आदर्श कुमार कक्षा 9 का छात्र था। आदर्श कुमार गुरूवार के दिन अपने घर से मछली पकड़ने के लिए नदी गया हुआ था। मछली पकड़ने दौरान उसका पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। छात्र के शोर मचाने पर पहुंचें ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र तब तक नदी के गहरे पानी में डूब गया और उसने दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से नाबालिग छात्र की लाश को पानी से निकलवाया। उक्त छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फिल्हाल पुलिस ने इस मामले को लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर मामले की जांच शुरू कर दी है।












