जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने 6 चोरी की मोटर साइकिल समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाल अनीता सिंह के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज जयदीप कोल, चौकी प्रभारी सरायपोख्ता राहुल रंजन, सहयोगी जवान सरोज कुमार, इस्तेखार खान, राकेश सिंह, मोहन यादव के साथ क्षेत्र में गस्त पर थें कि मुखबीर खास से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की पल्सर मोटर साइकिल के साथ भंडारी रेलवे स्टेशन माल गोदाम रोड से चौकियां की तरफ जाने वाला है।
मुखबीर की बात का विश्वास करके पुलिस ने घेराबंदी कर लिया। कुछ देर बाद चोरी की पल्सर पर सवार होकर दो व्यक्ति जाते हुए दिखाई दियें। पुलिस ने घेराबंदी कर अतुल उर्फ बुल्ला पुत्र स्वर्गीय दुधनाथ सोनकर निवासी उमरपुर सुंदरनगर निकट पॉलिटेकनिक को गिरफ्तार कर लिया।
इस गिरफ्तारी में एक व्यक्ति फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गयें आरोपी की निशानदेही पर विभिन्न् स्थानों से चुराई गई बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिल बरामद की गई। पकड़े गये आरोपी की तलाशी के दौरान नगदी रूपये भी बरामद हुए हैं। बरामद हुई मोटर साइकिल में एक जून को सदर अस्पताल से चुराई गई मोटर साइकिल यूपी 62सीई 7187 भी बरामद की गई है। पकड़े गये आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ जनपद समेत अन्य जनपदों में भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।









