जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के कासिमपुर मोहल्ले में स्थ्ति रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार की रात आजमगढ के युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।
मृतक की पहचान जिला आजमगढ के थाना दीदारगंज के पकरौल गांव निवासी 27 वर्षीय अनुराग यादव के रूप में हुई है। सोमवार की शाम युवक दुकान बंद करने के बाद घर जाने के बजाय खेतासराय रेलवे क्रॉसिंग के पास चला गया। युवक ने अपनी बाइक एक किनारे खड़ी करके अपने मौसेरे भाई से कॉल पर बातचीत करके बताया कि वह अब अपनी जान देने जा रहा है।
मृतक के मौसेरे भाई ने सारी बातें जाकर उसके परिजनों को बताई जिसके बाद परिजन वहां जाने के लिए निकल पड़े तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में मातम छा गया। फिल्हाल पुलिस ने युवक की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।












