जौनपुर। जिले में खुटहन थाना क्षेत्र के मुजकीपुर गांव में लापता युवक की लाश मिलने के बाद ग्रामिणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया है। तीन दिन से लापता 30 वर्षीय युवक दीपक विश्वकर्मा 30 अगस्त की सुबह घर से निकलें हुए थें। काफी देर तक जब वह नहीं लौटे तो परिजनों ने हर जगह उनकी तलाश शुरू कर दिया। तीन दिनों बाद दीपक की लाश घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थ्ति खेत में पाई गई। इस मामले को लेकर परिजनों व ग्रामिणों ने हत्या की आशंका जताते हुए प्रदर्शन किया है। उनकी मांग है कि सही जांच कराई जाए और उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। हालांकि युवक की मौत का सही कारण अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है।










