Advertisement

दबंगों ने कारखाने में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए युवक को पीटा

पत्रकार इशरत हुसैन

 

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के शंकर मंडी चौकी क्षेत्र के कयामपटटी हरखपुर मोहल्ले में दबंगों ने इलेक्ट्रॉनिक के कारखाने में घुसकर तोड़फोड़ किया और एक युवक को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

उक्त मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र कुमार मौर्य का 21 वर्षीय पुत्र अनुराग उर्फ रौनक रविवार को अपने कारखाने में मौजूद रहा। उसी उसी समय गांव के ही कुछ दबंग दर्जनों की संख्या में लाठी डंडों से लैस होकर घूस गये। कारखाने में घुसकर अनुराग को बुरी तरह पीट दिया।

हमलावर उसे तब तक पीटते रहे जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। जब अनुराग अधमरा होकर गिर पड़ा तब हमलावर उसे छोड़कर भाग गए। कुछ ही देर में परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए घायल पड़े युवक को उठाकर कोतवाली ले गए। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया गंभीर चोट लगने के कारण उसे भर्ती कर लिया।

Amanki Shaan News