Advertisement

स्कूली वाहन की चपेट में आने से चार वर्षीय बालक की मौत

 

जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के पचवर गांव में मंगलवार की सुबह स्कूली वाहन की चपेट में आने से चार वर्षीय बालक की मौत से ​परिजनों में कोहराम मच गया है। मामला कुछ इस प्रकार का है।

इसी गांव निवासी सुनील कुमार गौड का चार वर्षीय पुत्र आरव स्कूली बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयें जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिल्हाल जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने स्कूली वाहन को भी अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Amanki Shaan News