Advertisement

निजी वाहन पर लिखा था ‘अमन की शान न्यूज़’, संस्था ने किया स्पष्ट—वाहन से कोई आधिकारिक संबंध नहीं

 

जौनपुर। अमन की शान राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार-पत्र एवं AKS NEWZ की ओर से सार्वजनिक रूप से स्पष्ट किया जाता है कि वाहन संख्या UP 62 Z 7583 संस्था/समूह का स्वामित्व वाला अथवा अधिकृत वाहन नहीं है।

 

उक्त वाहन को संस्था का वाहन बताने अथवा उसके आधार पर संस्था की ओर से किसी प्रकार की अधिकृत गतिविधि किए जाने का कोई अधिकार संबंधित व्यक्ति को नहीं दिया गया है। वाहन पर यदि अमन की शान न्यूज़ अथवा AKS NEWZ का नाम अंकित है, तो मात्र इस आधार पर उक्त वाहन को संस्था का अधिकृत वाहन नहीं माना जाए।

 

उक्त वाहन के माध्यम से यदि संस्था की पूर्व अनुमति या अधिकृत प्राधिकरण के बिना विज्ञापन, लेन-देन, प्रचार-प्रसार, किसी प्रकार का दावा अथवा अन्य गतिविधि की जाती है, तो ऐसी गतिविधि को संस्था की अधिकृत गतिविधि नहीं माना जाएगा। ऐसे किसी मामले में संबंधित व्यक्ति/वाहन स्वामी के विरुद्ध लागू कानून के अनुसार सक्षम प्राधिकारी द्वारा कार्रवाई की जा सकती है।

 

संस्था ने स्पष्ट किया है कि वाहन संख्या UP 62 Z 7583 के अनधिकृत उपयोग अथवा उससे की गई किसी ऐसी गतिविधि, जिसके लिए संस्था की पूर्व अनुमति या प्राधिकरण प्राप्त नहीं है, के संबंध में अमन की शान न्यूज़ संस्था/समूह कोई जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करता है।

 

सार्वजनिक हित में संबंधित व्यक्तियों से अनुरोध है कि उक्त वाहन के माध्यम से संस्था के नाम पर किसी भी प्रकार का विज्ञापन, आर्थिक लेन-देन अथवा अन्य आधिकारिक कार्य करने से पूर्व संस्था से प्रत्यक्ष रूप से सत्यापन कर लें।

Amanki Shaan News