जौनपुर। समूह सखी कैडर संघ ने निम्नलिखित सात सूत्रीय माँगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि हम समस्त समूह सखियाँ अपने अपने ग्राम पंचायत में स्वयं सहायता समूह की कैडर हैं। हम लोगो द्वारा ग्राम पंचायत में समूह बनाना समूह का संचालन करना, समूह से जुड़े अन्य सभी कार्य हम समूह सखियों द्वारा किया जाता है, जिसके एवज में मानदेय के रूप में 2 हजार रूपये मिलता है, जिससे हम सभी कि भरण पोषण व मोबाईल रिचार्ज तथा आने जाने के लिए भाड़ा सुलभ नहीं हो पा रहा है। इसलिए हमारी सात सूत्रीय मांगो को शासन स्तर तक पहुचाया जाये, जिससे हमारी मांगे पूर्ण हो सके।
सात सूत्रीय मांगे कुछ इस प्रकार है। समूह सखियों का मानदेय 15000 रु प्रतिमाह किया जाय। समूह सखी को कार्य करने हेतु टैबलेट उपलब्ध कराया जाय। टैबलेट की रिचार्ज फ्री किया जाय। समूह सखियों को आने जाने हेतु यात्रा भत्ता दिया जाय। समूह सखियों को स्थाई किया जाय। समूह सखियों को फ्री इलाज व 500000 रु की बीमा किया जाय। समूह सखियों की एक पहचान (एक ड्रेस व आ० डी० प्रूफ दिया जाय।
उन्होंने अनुरोध किया है कि हमारी सात सूत्रीय मांगो को पूर्ण कराने के लिए शासन स्तर तक हमारी बातों को पत्र के माध्यम से पहुचाई जाय व पूर्ण करायी जाय, अन्यथा की स्थिति में दो दिन (48 घन्टे) के बाद हम सभी समस्त समूह सखिया धरने पर बैठने के लिए बाध्य होंगी । जिसके समस्त जिम्मेदार शासन प्रशासन होंगे, धरने में बैठे समूह सखियों का किसी प्रकार की क्षति या नुकसान होती है, तों उसके आप सहित शासन प्रशासन जिम्मेदार होंगे।













