Advertisement

तार में उतरे करंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

 

जौनपुर। जिले में सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में खंबे में लगे बिजली के तार में उतरे करंट की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

मृतक की पहचान इसी गांव निवासी 60 वर्षीय राजमनी मिश्र के रूप में हुई है। ग्रामिणों के अनुसार वृद्ध किसी काम को लेकर कहीं जा रहें थें कि पास में लगे बिजली के खंभे के तार में उतर रहे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। आस पास के लोगों ने किसी तरह उन्हें तार से छुड़ाया और इसके बाद परिजन उन्हें आनन फानन में बदलापुर में स्थ्ति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयें जहां डॉक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। यह हादसा बारिश के कारण खंबे में लगे तार में करंट उतरने के कारण हुआ है। फिल्हाल सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Amanki Shaan News