Advertisement

महिला ने पड़ोसियों पर लगाया बच्चो के विवाद में मारने पिटने का आरोप

 

जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के जमुहर पश्चिम का पूरा गाँव में बच्चों के विवाद में पड़ोसियों पर महिला को गाली गलौज देते हुए पिटने का आरोप लगा है।

इसी गाँव निवासी सुधा यादव ने अपने पड़ोसियों पर शुक्रवार के दिन आरोप लगाते हुए बताया कि बच्चों में विवाद हो गया था जिसके बाद उसके पड़ोसी सुमन पति गुलाब बिंद और उसके बेटे कुलदीप, बेटी आँचल ने मां बहन की भद्दी भद्दी गालिया देना शुरू कर दिया। आरोप है कि गाली गलौज का विरोध करने पर उन लोगों ने लाठी डंडा और लात घुसो से महिला की पिटाई करने दी।

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसियों ने वहां से जाते समय धमकी दी है कि अगर शिकायत करोगी तो जान से मार देंगे। घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया जहां उसका इलाज किया गया। फिल्हाल इस मामले को लेकर महिला की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Amanki Shaan News