Advertisement

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

 

जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के शिवरिहा में गुरूवार की रात मोबाइल चार्ज मे लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान शिवरिहा निवासी 20 वर्षीय सुमित कुमार पाल के रूप में हुई है। गुरुवार रात अचानक विद्युत प्रवाह तेज होने के कारण संबंधित ट्रांसफार्मर से लगे सभी घरों में अफरा तफरी मच गई।

कई वोर्ड जल गए तथा कई इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर राख हो गए। इसी समय सुमित पुत्र शैल कुमार पाल मोबाइल चार्ज में लगाने लगा।विद्युत तेज प्रवाहित होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Amanki Shaan News