जौनपुर। शाहगंज थाना पुलिस ने मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराधियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार, 10 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए फरहान पुत्र शरीफ और मोहम्मद रईस पुत्र मोहम्मद अकबर को गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपी शाहगंज कस्बे के एराकियाना मोहल्ले के निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों थाना शाहगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 352/2026 में वांछित थे। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश पांडेय, हेड कांस्टेबल आशीष कुमार राठी और कांस्टेबल शशांक पांडेय शामिल रहे।













