जौनपुर। सिकरारा क्षेत्र में स्थ्ति सड़क पर मंगलवार की रात अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई तो वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे थाना मछलीशहर के गोहका निवासी विकास गौतम पुत्र बाबूलनाथ अपने एक साथी के साथ बाइक से जा रहें थें। इसी दौरान रास्ते में पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछ्लीशहर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने विकास गौतम को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
मामले में शिवकुमार पुत्र हरिलाल निवासी सुंदरपुर थाना बरसठी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।












