Advertisement

अनियंत्रित टैंकर ज्वेलरी शॉप में घुसा, लाखों का नुकसान

 

जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के हरलालका रोड पर स्थ्ति फर्म विश्वानाथ प्रसाद सेठ छंगन लाल सेठ के ज्वेलरी शॉप में बीती रात टैंकर अनियंत्रित होकर घुस गया जिससे लाखों का नुकसान हुआ है।

घटना मंगलवार की रात लगभग 12 बजे की है कि एक टैंकर कोतवाली की तरफ से तेज गति व लापरवाही से आता हुआ एकाएक उक्त फर्म में घुस गया। फर्म के मुख्य द्वार पर लगा चैनल व शटर समेत कीमती टफन शीशा व साइन बोर्ड और सीसीटीवी कैमरा समेत कई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयें।

उक्त टैंकर द्वारा की गई दुर्घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है। ज्वेलरी शॉप के संचालक के अनुसार लगभग 15 लाख रूपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है। दूसरी तरफ चर्चा है कि चालक काफी नशे में था इस लिए यह दुर्घटना घटित हुई है। फिल्हाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Amanki Shaan News