Advertisement

कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

 

जौनपुर। जिले के धर्मापुर में स्थ्ति सड़क पर गुरूवार की सुबह करीब पांच बजे कार की जोरदार टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

मृतक की पहचान गौराबादशाहपुर निवासी 52 वर्षीय रामू गौड़ के रूप में हुई है। रामू किसी काम को लेकर सब्जी मंडी गयें हुए थें। जब वह अपनी साइकिल से वापस घर लौट रहें थें कि उसी समय तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

Amanki Shaan News