Advertisement

जमीनी विवाद से तंग किसान ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

 

जौनपुर। जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के लवकरी परियावा गांव में जमीनी विवाद से तंग आकर किसान ने शनिवार की सुबह करीब दस बजे खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। गंभीर रूप से झुलसे किसान को आनन फानन में जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

इसी थाना क्षेत्र के लवकरी परियावा गांव निवासी किसान 38 वर्षीय दिनेश मौर्य पुत्र त्रिभुवन मौर्य जमीन से जुड़े मामले को लेकर काफी तनाव में थें। इस मामले को लेकर निदेश ने प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसे न्याय की गुहार लगाने पर भी कोई मदद नहीं मिली। पीड़ित किसान ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए बताया कि अंतिम निर्णय होने से पहले ही उन्होंने जमीन पर सड़क का निर्माण शुरू करा दिया था।

आरोप है कि जब किसान की पत्नी और बेटे ने निमार्ण का विरोध किया तो वहां पहुंची पुलिस उनके परिवार के साथ अभद्रता की और वीडियो बना रहे बेटे का मोबाइल छीन लिया। किसान ने वीडियो के माध्यम से बयान जारी करते हुए आरोप लगाये हैं। फिल्हाल गंभीर रूप से घायल किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

Amanki Shaan News