Advertisement

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की कार की चपेट में आने से मौत

 

जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के मथुरापुर शनिवार की भोर में मॉर्निंग वॉक पर निकली 64 वर्षीय वृद्धा महिला की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक वृद्धा महिला की पहचान 64 वर्षीय धानु गुप्ता पत्नी स्वर्गीय फौजदार गुप्ता के रूप में हुई है।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार भी दीवार से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई है। घटनास्थल के पास मौजूद चबूतरा भी टूट गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की भोर में वृद्धा महिला अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली हुई थी। वॉक करने के दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मारते हुए वहां स्थ्ति चबूतरे से जाकर टकरा गई। चीख पुकार सुनकर वहां लोगों की अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने वाहन समेत चालक को हिरासत में लेते हुए लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Amanki Shaan News