Advertisement

ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत

 

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के सरसरा गांव में स्थ्ति रेलवे लाइन पर शनिवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान इसी गांव निवासी 50 वर्षीय दिनेश चंद्र पांडेय पुत्र ठाकुर प्रसाद पांडेय के रूप में हुई है।

पूरी घटना शनिवार की सुबह करीब 6 बजे की बताई गई है। दिनेश अपने घर से निकल कर रेलवे लाइन की तरफ गयें हुए थें कि उसी दौरान नई दिल्ली से आने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामिणों ने लाश की पहचान की और परिजन भी वहां पहुंच गयें। मृतक अविवाहित बताया जा रहा है।

माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक के परिवार में उसके दो भाई हैं। परिजनों के अनुसार दिनेश मूक बधिर थें उन्हें सुनाई कम देता था। फिल्हाल घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Amanki Shaan News