अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट-
जौनपुर। ग्राम सभा कनवा में डॉ प्रमोद यादव भावी जिला पंचायत सदस्य वार्ड नं 60 द्वारा समाजसेवा एवं जनकल्याण की भावना से डॉ. प्रमोद यादव पुत्र डॉ हरिमूरत यादव द्वारा दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा प्रदान करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।
ट्राईसाइकिल प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को इससे दैनिक जीवन में आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। इस प्रकार के सामाजिक कार्य दिव्यांगजनों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश भी देते हैं।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना केवल सामाजिक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा है। हमारा प्रयास रहेगा कि आगे भी जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जाए, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और सम्मानपूर्वक अपना जीवन जी सकें।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डॉ. प्रमोद यादव के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता करने और समाज के प्रत्येक वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम डॉ शिवमूरत यादव , एडवोकेट आशु विश्वकर्मा, मुकेश विश्वकर्मा, एडवोकेट आकाश यादव, संदीप यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।













