Advertisement

दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार

 

जौनपुर। केराकत स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा पीईटी के दौरान दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गये आरोपी की पहचान जनपद देवरिया के रहने वाले संतोष कुमार के रूप में हुई है। आरोपी एमएड-बीएड का छात्र बताया गया है।

आरोपी गौतम कुमार नामक अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने बैठा था। कक्ष निरीक्षक को उसकी पहचान और दस्तावेजों पर संदेह हुआ। जांच करने पर उसके आधार कार्ड और पैन कार्ड पर ‘संतोष कुमार’ नाम दर्ज मिला तथा उसकी फोटो भी परीक्षा रिकॉर्ड से मेल नहीं खा रही थी।

सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट द्वारा पुष्टि किए जाने के बाद उसे परीक्षा देने से रोक दिया गया। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर केराकत कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

Amanki Shaan News