जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के गड़रहा पुल पर सोमवार के दिन संदिग्ध परिस्थितियों में एक दिव्यांग की ट्राईसाइकिल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ट्राईसाइकिल मिलने के बाद पुल पर राहगीरों की अच्छी खासी भीड़ एकत्रित हो गई।
वहां पहुंचे लोगों ने पुल के आस पास तलाश किया लेकिन वहां ट्राईसाइकिल के आलावा कोई नहीं मिला। आशंका जताई जा रही है कि दिव्यांग अज्ञात कारणों के चलते पुल से छलांग लगा दिया है। हालांकि साफ तौर पर इसकी पुष्टी नहीं हुई है। फिल्हाल दिव्यांग की तलाश अब भी जारी है। अब जांच के बाद ही घटना का सही कारण पता चल पाएगा।












