Advertisement

दबंगों ने दो किशोरियों समेत तीन को पीटा

 

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला साहबुद्दीनपुर में रविवार की बीती शाम लगभग 7:30 बजे मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी में एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं समेत तीन को ईट पत्थर से मारकर घायल कर दिया।

घटना के संबंध में बताया गया है कि सुरेश कुमार अग्रहरी से उसी के मोहल्ले के रहने वाले दो व्यक्तियों से कहासुनी होते होते मारपीट हो गई। मोहल्ले के दोनों युवक घर में घुसकर सुरेश उम्र लगभग 40 वर्ष व उसकी पुत्री सानिया अग्रहरी 20 वर्ष तथा दूसरी पुत्री कुमारी छोटी उम्र 14 वर्ष को मारपीट कर घायल कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी भंडारी जयदीप कुमार कोल सहयोगी जवानों के साथ पहुंच गयें। पुलिस ने सभी घायलों का उपचार एवं चिकित्सकिय परीक्षण जिला अस्पताल में कराया। पुलिस के अनुसार घायलों द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है और जैसे ही तहरीर प्राप्त होती है तो मामला दर्ज किया जाएगा।

Amanki Shaan News