Advertisement

सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 14 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

 

जौनपुर में 31 मई को होगी सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा, तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जौनपुर 31 मई को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा-2025 को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था से लेकर परीक्षार्थियों की सुविधाओं तक सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के निर्देशन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा ने की। बैठक में बताया गया कि 31 मई रविवार को जनपद के 14 परीक्षा केंद्रों पर सहायक आचार्य, राजकीय (प्रा.) परीक्षा-2025 आयोजित की जाएगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कानून व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, मजिस्ट्रेट ड्यूटी और कंट्रोल रूम संचालन की समीक्षा की गई।
अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
बैठक में परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली, स्वच्छ शौचालय, सीसीटीवी कैमरे, प्रकाश व्यवस्था और बैठने की सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षार्थियों के लिए प्राथमिक उपचार और पेयजल की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को सभी परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने को कहा गया।
अपर जिलाधिकारी ने सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को परीक्षा अवधि के दौरान लगातार भ्रमणशील रहने तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को देने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, वितरण व्यवस्था और निगरानी प्रणाली को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए परमानंद झा  अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, प्रशासन का कहना है कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

Amanki Shaan News