Advertisement

मनबढ़ युवकों का घर पर हमला, भाई-बहन को लाठी-डंडों से पीटा

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ग्राम देवकली में शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव के कुछ मनबढ़ युवकों ने गांव के ही एक घर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने घर के सदस्य पर हमला कर दिया और उसकी बहन को भी बेरहमी से पीट दिया।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से मारपीट करने के साथ ही शीशे की बोतल तोड़कर युवती के सिर पर हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका सिर फट गया। घायल युवती लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी।

घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। ग्रामीणों को आता देख सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। परिजनों का कहना है कि पुलिस पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई

Amanki Shaan News