Advertisement

जौनपुर में गूंजी ईरान-भारत दोस्ती की आवाज़.

जौनपुर नगर क्षेत्र के अन्तर्गत स्थापित शिया इंटर कॉलेज में उस वक्त ऐतिहासिक और भावुक माहौल देखने को मिला जब ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि अब्दुल माजिद हकीम इलाही का जबरदस्त इस्तकबाल किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में जौनपुर की अदब और तहज़ीब, शिक्षा, गंगा-जमुनी संस्कृति और हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे की खुलकर सराहना करते हुए कहाँ की यह जनपद ऐतिहासिक शानो-शौकत वाला शहर हैँ ।

उन्होंने कहा कि “ईरान और हिंदुस्तान का रिश्ता सिर्फ सियासी नहीं बल्कि मोहब्बत, संस्कृति और इंसानियत का रिश्ता है। भारत की अवाम हर दौर में हमारे साथ खड़ी रही है और ईरान भी हमेशा भारत के साथ अपने रिश्तों को मज़बूत करने की कोशिश करता हैं और आगे रहेगा।”

इसके बाद डॉ अब्दुल माजिद हकीम इलाही, शहर के इमाम-ए-जुमा मौलाना महफूजुल हसन खान के साथ नसीरिया अरबिया कॉलेज पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। उक्त अवसर पर शहर के तमाम मोमिनीन, हर मस्लक के लोग, हिंदू-सुन्नी-शिया समाज के ओहदेदार, अधिवक्ता, शिक्षक, नेतागण, समाजसेवी और पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

कार्यक्रम में महिला, बुज़ुर्ग, बच्चे और नौजवानों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों के हाथों में आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई के पोस्टर दिखाई दिए, जबकि शहर की तमाम अंजुमनों द्वारा शबील और लोगों के खाने-पीने का विशेष इंतज़ाम किया गया।

सबसे दिलचस्प और भावुक नज़ारा उस वक्त देखने को मिला जब पूरे कार्यक्रम में हिन्दू-मुस्लिम एकता और भाईचारे के नारे गूंज उठे, जिसने मोहब्बत और इंसानियत का मजबूत पैगाम दिया!

Amanki Shaan News