जौनपुर। शहर के हनुमान घाट स्थित गोमती तट पर राष्ट्रवीर सेना कार्यालय में बुधवार को स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सावरकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की ।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नारायण चौरसिया एवं अजय उपाध्याय ने सावरकर के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रवादी विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सावरकर जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और स्वतंत्रता संग्राम के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी युवाओं को देशभक्ति और राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रवीर सेना के अध्यक्ष महेश कुमार ने सावरकर जी के विचार साझा करते हुए युवाओं से समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भारत माता एवं वीर सावरकर के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में जगविंदर निषाद, नीरज सेठ, सियाराम गुप्ता, आशीष सेठ, अनिल निषाद, डॉ. सूरज जायसवाल, गुरु प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में भारत माता की आरती और देशभक्ति के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।













