Advertisement

उसरा बाजार में दो बाइकों की आपस में टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति घायल पुलिस जांच जारी

बदलापुर (जौनपुर) :

कोतवाली क्षेत्र के उसरा बाजार के पास गुरुवार को दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में तेजी बाजार थाना क्षेत्र के बसरा गांव निवासी धर्मेंद्र निषाद (35) घायल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार में थे. उसरा बाजार के समीप अचानक संतुलन बिगड़ने से उनकी बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि धर्मेंद्र निषाद सड़क पर गिरकर घायल हो गए. उनके हाथ-पैरों में चोटें आई हैं

.दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल धर्मेंद्र को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. उन्होंने घटना की सूचना पुलिस और घायल के परिजनों को भी दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाई. प्रभारी निरीक्षक फूलचंद पाण्डेय ने बताया कि पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. घायल के परिजन भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए थे.

Amanki Shaan News