Advertisement

ईद उल-अज़हा (बकरीद) शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न, प्रशासन रहा पूरी तरह अलर्ट

जौनपुर। जनपद में ईद उल-अज़हा (बकरीद) का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। पर्व को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह स्वयं विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। इस दौरान उन्होंने तैनात पुलिस बल का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील भी की।
प्रशासन द्वारा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए लगातार निगरानी रखी गई। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं पुलिस की मोबाइल टीमें भी लगातार भ्रमण करती रहीं।
जिलेभर में प्रशासन की मुस्तैदी और लोगों के सहयोग से बकरीद का पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Amanki Shaan News