खेतासराय, जौनपुर। मनेछा स्थित मॉर्डन कॉन्वेंट स्कूल ने शिक्षा एवं नेतृत्व क्षमता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए जनपद जौनपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। विद्यालय को प्रतिष्ठित “Academic Leadership Excellence Award” से सम्मानित किया गया।
राजधानी लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में देशभर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों, शिक्षा विशेषज्ञों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राजा मुराद ने विद्यालय प्रबंधन को यह सम्मान प्रदान किया।
विद्यालय को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व, आधुनिक शिक्षण व्यवस्था, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के आधार पर दिया गया। विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं प्रभावी प्रबंधन की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई।
इस उपलब्धि से जौनपुर सहित पूरे पूर्वांचल में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने इस सम्मान का श्रेय छात्रों की मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। साथ ही भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
मॉर्डन कॉन्वेंट स्कूल की यह सफलता क्षेत्र के अन्य शिक्षण संस्थानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई है।















