जौनपुर। पुलिस विभाग में पदोन्नति के उपलक्ष्य में बुधवार को पुलिस कार्यालय में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने जनपद में तैनात उपनिरीक्षक त्रिवेणी सिंह को निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर बैज पहनाकर सम्मानित किया।
समारोह के दौरान एसएसपी ने पदोन्नत अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन और अधिक निष्ठा, अनुशासन एवं ईमानदारी से करें।
उन्होंने विश्वास जताया कि निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने के बाद त्रिवेणी सिंह जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
पीपिंग सेरेमनी के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पदोन्नत अधिकारी को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।













