Advertisement

कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में चार घायल, दो सगे भाईयों की हालत गंभीर

 

जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र के आजाद रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार की सुबह कार और बाइक के बीच टक्कर में कुल चार लोग घायल हो गयें हैं। बाइक सवार दो भाईयों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इसी क्षेत्र के कौड़िया निवासी दो सगे भाई 23 वर्षीय दिव्यांशु और 19 वर्षीय प्रियांशु पुत्र लाला गौतम सुहब करीब 10,30 बजे अपनी बाइक से काम पर निकले थें कि जैसे ही दोनों आजाद रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे सामने से आ रही कार और उनकी बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद कार में सवार दो लोग घायल हो गयें तो वहीं बाइक सवार दोनों भाईयों को गंभीर चोटें आई हैं। कार सवार में सवार घायलों को शाहगंज सीएससी ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

गंभीर रूप से घायरल बाइक सवार दोनों भाईयों प्रियांशु और दिव्यांशु की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया वहां भी चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेते हुए आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Amanki Shaan News