जौनपुर। जिले में महंगी चीनी को लेकर शाहगंज क्षेत्र में तैनात लेखपाल को भारी पड़ गया। उन्होेंने सोशल मीडिया पर लिखा कि चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर’, जिसके बाद प्रशासन ने उन्हें सस्पेंड कर दिया।
दरअसल लेखपाल आशोक कुमार यादव ने बीते रविवार को अपने फेसबुक पर ये पोस्ट किया था। पोस्ट वायरल होते ही शाहगंज तहसील प्रशासन ने कार्रवाई का लेटर जारी कर दिया। मामला गंभीर मानते हुए लेखपाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। लेखपाल पर कार्रवाई हुई तो तहसील में खलबली मच गई।
चर्चा तब शुरू हुई जब रविवार को लेखपाल अशोक कुमार यादव ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट करते हुए चीनी महंगी होने पर कटाक्ष किया। उन्होंने लिखा- ‘चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर’।
लेखपाल अशोक कुमार यादव ने जैसे ही पोस्ट किया, थोड़ी ही देर में पोस्ट वायरल होना शुरू हो गई। किसी ने आलाधिकारियों तक भी ये पोस्ट पहुंचा दी। इसके बाद तहसील प्रशासन ने पोस्ट से संबंधित जानकारी जुटाने के बाद इसे अफसरों तक भेज दिया। इस रिपोर्ट के आधार पर लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।











