Advertisement

आवारा कुत्ते के हमले से किशोरी घायल

 

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के कमालपुर वार्ड में मंगलवार को आवारा कुत्ते के हमले से 15 साल की किशोरी घायल हो गई। इसी क्षेत्र के कमालपुर निवासी सतेंद्र की 15 वर्षीय पुत्री राधा अपने घर के पास टहल रही थी कि उसी दौरान कहीं से आए आवारा कुत्ते अचानक उस पर हमला कर दिया। किशोरी की चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और कुत्ते को भगाया। परिजन घायल किशोरी को मुंगराबादशाहपुर पीएचसी लेकर गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत सामान्य होने पर डॉक्टरों ने किशोरी को छुट्टी दे दी।

Amanki Shaan News