Advertisement

कलश यात्रा व श्रीमद भागवत कथा का आयोजन विवाह मैरेज हॉल में

 

जौनपुर। जिले की प्रसिद्ध गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ के विभिन्न संस्थानों द्वारा बड़ा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें 22 तारीख को भव्य कलश यात्रा अपने निर्धारित समय पर सद्भाभावना पुल नवदुर्गा मंदिर से उठकर शहर के मुख्य मार्ग ओलंदगंज शाही पुल कोतवाली चौराहे से होते हुए आटाला मस्जिद के सामने से राजा की हवेली के पास से विवाह मैरेज हॉल पहुंचेगी।

विवाह मैरेज हॉल ही श्रीमद भागवत कथा 23 अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर तक चलेगी। 29 अक्टूबर को कार्यक्रम समाप्ति के बाद प्रसाद वि​तरण तथा भंडारे का भी आयोजन किया गया है।

गहना कोठी परिवार ने इस अवसर पर समस्त भक्तगणों से विनम्र निवेदन किया गया है कि इस महा यज्ञ में सम्मिलित होकर पूण्य के भागीदार बनें तथा प्रसाद ग्रहण करें। सभी धर्मो का सम्मान करने वाला यह गहना कोठी ​परिवार का यह बड़ा कार्यक्रम माना जा रहा है। समस्त कार्यक्रमों की जानकारी विनीत कुमार सेठ ने दिया है।

Amanki Shaan News