Advertisement

जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा की लाठी से मारकर की हत्या

 

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के रानीमऊ गांव में जमीनी विवाद को लेकर ए​क व्यक्ति की उसी के भतीजे के द्वारा लाठी से मारकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अकरम शाह 55 वर्ष पुत्र अब्दुल जब्बार का अपने भाईयों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

उसी विवाद को लेकर मंगलवार दिन के लगभग 12 बजे भतीजों से विवाद होने लगा जिसमें दोनों तरफ से गाली गलौज होते होते लाठियां चलने लगी। उसी हमले में अकरम की मौत हो गई। घटना घटित होते ही स्थानीय ग्रामिणों की अच्छी खासी भीड़ एकत्रित हो गई। घटना के कुछ ही देर बाद जानकारी मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

सुरक्षा की दृष्टी से मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है और पुलिस जवान चक्रमण कर हालत पर नजर रखे हुए हैं। वहीं कुछ लोगों का कथन है कि झगड़े में हार्ट से मौत हुई है तो दूसरी तरफ लाठी की चोट से मौत होने की बात बताई जा रही है। फिल्हाल पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Amanki Shaan News