जौनपुर। जिले के खुटहन थाना क्षेत्र स्थित पिलकिछा में विसर्जन कुंड बनाए जाने के बाद भी गोमती नदी में पुल से देवी प्रतिमा विसर्जन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले को लेकर लोगों ने नाराजगी जताते हुए बताया कि अलग-अलग स्थानों पर विसर्जन कुंड बनाए जाने के बावजूद भी पुल पर से नदी में प्रतिमा विसर्जन किया जा रहा है। वायरल विडियों देखा गया है कि ढाले वाली वाहन से 7 से 8 की संख्या में आए लोगों ने देवी प्रतिमा को पुल के उपर से नदी में विसर्जित कर दिया। फिल्हाल विडियों वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
पुल से विसर्जन का वीडियो वायरल होते ही जांच में जुटी पुलिस













