Advertisement

भैंस बचाने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आए अधेड़ की मौत

 

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मजडीहां गांव में मंगलवार की शाम को लगभग 6 बजे पशु चराते समय ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई।

उक्त गांव निवासी सत्यप्रकाश यादव उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राममूरत यादव अपने गांव में रेल ट्रैक के किनारे अपनी गायं और भैंस को चरा रहें थें कि उसी समय तेज रफ्तार से आ रही सवारी गाड़ी की आवाज सुनकर एक गाय भड़क कर रेलवे ट्रेक की तरफ जाने लगी जिसे बचाने के लिए गये उक्त अधेड़ ट्रेन की चपेट में आ गया।

ट्रेन की चपेट में आने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Amanki Shaan News