जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के हरदासीपुर गांव में ट्यूबवेल के पास बुधवार की रात 10 फीट अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। ग्रामिणों के अनुसार अजगर झाड़ियों से निकल कर ट्यूबवेल के पास पहुंच गया था।
ग्रामीणों ने अजगर देखे जाने की सूचना संबंधित विभाग को दी लेकिन अभी तक विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर चंदवक थाने से 112 नंबर की पुलिस पहुंची थी। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से अजगर को पकड़कर आबादी से दूर छोड़ने की मांग की है।













