जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के लोहरा खोर गांव में मंगलवार को महिला को घर से बाहर खींचकर मारने-पीटने और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का मामला प्रकाश में है।
इस मामले को लेकर महिला के पति ने अपने छोटे भाई और मां के खिलाफ तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने बाबा का दाह संस्कार करने औड़िहार स्थित सैदपुर घाट गया था। इसी दौरान केराकत थाना क्षेत्र के अमहित गांव निवासी उसका छोटा भाई और मां उसके घर पहुंच गए। आरोप है कि दोनों जबरन घर में घुसे और उसकी पत्नी को बाहर खींचकर लाठी-डंडों से मारने-पीटने लगे।
इसके बाद गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। शोर सुनकर गांव की महिलाएं मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव कर विवाहिता को बचाया। आरोप है कि जाते समय दोनों जान से मारने की धमकी भी दे गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।











