Advertisement

मेडिकल कॉलेज में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत बनी चर्चा का विषय

 

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के बर्जी गांव निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन मारपीट में घायल होने से जहां मौत बता रहें हैं वहीं पुलिस जहर खाकर आत्महत्या करने की बात बता रही है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि उक्त गांव निवासी ओम प्रकाश पुत्र राम शिरोमणी से बकरी चराने के विवाद को लेकर गांव के ही एक स्वर्ण जाति ने उसे मारकर घायल कर दिया था। परिजन के अनुसार उसे कुल्हाड़ी से मारा गया था। घटना वाले दिन से उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां बुधवार की शाम उसकी मौत हो गई।

इस संबंध में थानाध्यक्ष बक्शा ने बताया कि धारदार से उसके हाथ में चोट लगी हुई थी जिसकी एफआईआर मारपीट गाली देना तथा जान से मारने की धमकी समेत दलित उत्पीड़न एक्ट का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी मौत स्वयं जहर खाने से हुई है। फिल्हाल मामले की सही जानकारी के लिए लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

इस घटना में बक्शा पुलिस परिजनों की बात से संदेह के घेरे में आ गई है। पुलिस और मृतक के परिजन की बात का उच्च स्तरीय जांच से ही बात साफ हो पाएगी। फिल्हाल यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

Amanki Shaan News