जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के भगतपुर में दस लाख रूपये की मांग करते हुए विवाहिता महिला को मारपीट कर घर से निकालने के मामले में सास-ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
जिला मिर्जापुर के थाना के कटरा थाना क्षेत्र के बेखरिया कापूरा निवासी प्रदीप पांडेय ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का विवाह 18 अप्रेल 2024 में भगतपुर निवासी रमाशंकर उपाध्याय के बेटे से किया था। विवाह के बाद से ही ससुराल के लोग उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगें।
विवाहिता महिला के पिता का आरोप है कि दहेज में उन्होंने स्कूटी, आभूषण और गृहस्थी का सारा समान दिया था। बीते 21 जून को सास-ससुर व अन्स ससुराल के लोगों ने विवाहिता से दस लाख की मांग करते हुए उसे घर से निकाल दिया। फिल्हाल विवाहिता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने सास-ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।










