जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरा गांव में बरातियों और घरातियों के बीच जमकर मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मालूम हो कि बीती रात आरा गांव में बारात आई हुई थी जिसमें घराती बाराती में किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हो गई। उसी दौरान बारात में शामिल सौरभ राजभर 25 वर्ष मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को आनंन फानन में परिजनों ने अपनी निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने गौराबादशाहपुर थाने में तहरीर दे दी है। फिल्हाल पुलिस ने मृतक युवक की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।













