जौनपुर। बदलापुर थाना पुलिस ने साइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एटलस साइकिल बरामद की है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बदलापुर अजय कुमार राय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष फूलचन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 25 अक्टूबर को पंकज निषाद पुत्र नन्दलाल निषाद निवासी शाहपुर, थाना बदलापुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की एक एटलस साइकिल बरामद हुई।
इस मामले में थाना बदलापुर में मुकदमा अपराध संख्या 497/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 317(2) में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत भी मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष फूलचन्द्र पाण्डेय, उपनिरीक्षक अक्षय कुमार और हेड कांस्टेबल संजय सिंह शामिल रहे।













