Advertisement

चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार किया

 

जौनपुर। चंदवक थाना पुलिस ने चोरी से संबंधित एक मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपितों के खिलाफ थाना चंदवक में मु0अ0सं0 318/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) और 317(2) में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान साकिब अली पुत्र नजीबुल्ला निवासी चवरवर, अफजल शाह पुत्र गुड्डू शाह निवासी मुढ़ैला तथा आयुष यादव पुत्र योगेश यादव और शिवम सोनकर पुत्र संजय सोनकर निवासी गोनौली, थाना चंदवक, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण एवं वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी केराकत और थाना प्रभारी चंदवक के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विवेकानंद सिंह, हेड कांस्टेबल रामनरेश और हेड कांस्टेबल अनिल कुमार यादव शामिल रहे।

Amanki Shaan News