Advertisement

एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की शिकायत

 

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को शिकायतों का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण निर्धारित समयसीमा में पारदर्शी तरीके से किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और पीड़ितों को प्राथमिकता के आधार पर न्यायोचित सहायता उपलब्ध कराई जाए।

एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें, ताकि फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

जौनपुर पुलिस ने आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनसुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Amanki Shaan News