Advertisement

हत्या के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार

 

जौनपुर। रामपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास से संबंधित मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामपुर थाना क्षेत्र के औरा कोटि गांव निवासी मुलायम यादव पुत्र स्व. सीताराम यादव और यश यादव पुत्र सुरेंद्र यादव के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ रामपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 204/2026 दर्ज है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 109(1), 115(2), 351(3) और 352 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रमेश कुमार, जमालापुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामाश्रय कुशवाहा, हेड कांस्टेबल अनिरुद्ध सिंह, हेड कांस्टेबल प्रकाश यादव और कांस्टेबल जितेंद्र यादव शामिल रहे। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा जा रहा है।

Amanki Shaan News