Advertisement

भूमि विवाद में मां-बेटी को लाठी-डंडों से पीटा

 

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के बरामनपुर गांव निवासी मां-बेटी की सोमवार दोपहर भूमि विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडों से पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना में दोनों घायल हो गईं।

पीड़िता के अनुसार उसकी बेटी सात माह की गर्भवती है। बरामनपुर गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी बनवारी यादव ने चंदवक थाने में लिखित तहरीर देकर बताया कि सोमवार को दिन में करीब दो बजे उनकी बेटी नेहा यादव पत्नी रामप्रवेश खेत देखने गई थी। इसी दौरान पुरानी रंजिश और भूमि विवाद को लेकर विपक्षी सूबेदार यादव, साहबलाल यादव सूर्यनाथ यादव और गोलू गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी।

शोर सुनकर जब बेटी को बचाने पीड़िता गई तो विपक्षी उसके साथ भी मारपीट करने लगे। जिससे मुझे और मेरी गर्भवती बेटी को चोटें आई जब आसपास के लोग एकत्रित हुए तो विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया मामले की जांच की जा रही है।

Amanki Shaan News