जौनपुर। शासन स्तर पर हुए प्रशासनिक फेरबदल में जनपद जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर उमेश मिश्रा को जौनपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। शासन की ओर से जारी स्थानांतरण सूची में इसकी जानकारी दी गई है।
जारी सूची के अनुसार, उमेश मिश्रा अब तक विशेष सचिव, नगर विकास विभाग के पद पर तैनात थे। उन्हें स्थानांतरित कर जौनपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।
वहीं, वर्तमान जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. को जौनपुर से स्थानांतरित करते हुए अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग), सहकारी समितियां के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस प्रशासनिक बदलाव के बाद अब जौनपुर जिले की कमान नए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के हाथों में होगी। जिले में उनके कार्यभार ग्रहण करने को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा है।











