जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के बशारतपुर गांव में रविवार की देर शाम को हाइटेंशन तार के स्पर्श से मजदूर की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब मजदूर लगे हुए टेंट को हटा रहा था।
इसी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी 29 वर्षीय राजकुमार बशारतपुर गांव के एक व्यक्ति के यहां आयोजित कार्यक्रम में टेंट लगाया था। टेंट को हटाते समय देर शाम को टेंट की सीढ़ी से ऊपर से गया 11 हजार का विद्युत हाइटेंशन तार स्पर्श कर गया। स्पर्श होते ही बुरी तरह झुलसे युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक युवक के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। दो भाइयों में राजकुमार सबसे बड़ा के साथ मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। छोटा भाई राजन घर पर ही है। मृतक राजकुमार की पत्नी अभी निःसन्तान है। युवक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, साथ ही गांव में मातम पसर गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पहुँची पुलिस ने लाश को मर्चरी भेज दिया।











